नीमच। दिनांक 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को 11 केवी टाउन-1 फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह बाधा 11 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य के कारण रहेगी।

बिजली आपूर्ति प्रातः 6.00 से सुबह 10.00 बजे तक बंद रहेगी। विभाग ने बताया कि आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है, ताकि भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान राजस्व कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, दशहरा मैदान, कलेक्टर निवास, मूलचंद मार्ग, नारकोटिक्स कॉलोनी, बंगला नं. 59, स्कीम नंबर 7, शंकर आइल मील, खारी कुआं तथा फिरोजशाह पंप के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की स्थिति के अनुसार विद्युत आपूर्ति का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय अनुसार आवश्यक तैयारियां कर लें।
