BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2026, 6:41 pm
BIG NEWS : देश के कृषि मंत्री के क्षेत्र में गेहूं घोटाला, पूर्व सीएम ने लगाया सनसनीखेज आरोप, सीएम के नाम पत्र लिखकर की ईओडब्ल्यू से जांच करवाने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने देश के कृषि मंत्री के क्षेत्र में 150 करोड़ से ज्यादा के गेहूं घोटाले का आरोप लगाया है। इसे लेकर दिग्गी ने मुख्यमंत्री के नाम पर एक पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने ईओडब्ल्यू से जांच करवाने की मांग की है।


दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा कि जुलाई 2023 में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था। उम्मीद है कि न खाऊंगा न खाने दूंगा के अनुरूप घोटालेबाजों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पत्र में दिग्गी ने बताया कि दिवटिका, अब्दुल्लागंज और नूरगंज के सरकारी वेयरहाउस में रखे 35 करोड़ रुपये की लागत वाले गेहूं की देखरेख और किराये में 150 करोड़ रुपये खर्च कर शासन को आर्थिक हानि पहुंचाई गई है।


कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि करीब 40 हजार टन गेहूं गोदामों में रखा रहने से सड़ गया है। वहीं उन्होंने सरकार से दोषी अधिकारियों और निजी गोडाउन मालिकों के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध ब्यूरो से जांच कराने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE