गरोठ। प्रेरणा हायर सेकेंडरी स्कूल, बोलिया का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय ने विगत तीन वर्षों की तरह इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी उपलब्धि को दोहराया है।
कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के 28 विद्यार्थियों में से सभी 28 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें से 11 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 16 विद्यार्थी राज्य सरकार की लैपटॉप योजना के लिए पात्र बने।
विद्यालय के छात्र जसवंत सिंह ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संकुल में प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार कक्षा 10वीं का परिणाम भी उत्कृष्ट रहा। 31 विद्यार्थियों में से 28 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। छात्रा साक्षी मेहरबान सिंह राजपूत ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।