BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2026, 6:44 pm
KHABAR : खनियांधाना की बेटी स्मृति पांडेय ने प्रदेश की मेरिट सूची में बनाया स्थान, पिता के मार्गदर्शन और स्मार्ट वर्क से हासिल की सफलता, पढे़ मुकेश प्रजापति की खबर

Share On:-

खनियांधाना क्षेत्र के लिए आज बड़े ही गर्व का क्षण रहा, जब कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हुए। शिक्षक राजेश देव पांडेय की सुपुत्री स्मृति पांडेय ने मध्य प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान*प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन कर दिया है। स्मृति ने 500 में से *491 अंक (98.20%) प्राप्त किए हैं। जैसे ही यह खबर नगर सहित आसपास के क्षेत्र में फैली स्मृति के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और उनके परिजनों के फोन की घंटियां लगातार बजती रहीं।

 

अपनी सफलता के अनुभव साझा करते हुए स्मृति ने बताया कि परिणाम आने से पहले वह काफी नर्वस थीं और मन में एक डर था, लेकिन नतीजे आने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का मुख्य श्रेय अपने माता-पिता के निरंतर सहयोग और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। स्मृति का कहना है कि उन्होंने कभी भी पढ़ाई को बोझ नहीं समझा। उनके अनुसार सफलता के लिए केवल घंटों तक किताबी मेहनत करना ही काफी नहीं है, बल्कि स्मार्ट वर्क और विषयों की गहरी समझ होना बेहद जरूरी है।

 

स्मृति ने अन्य विद्यार्थियों के लिए अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि खुद पर विश्वास रखना और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना ही जीत की कुंजी है। भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वह JEE के माध्यम से इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाना चाहती हैं और अंततः *सिविल सेवा (UPSC)*के जरिए देश की सेवा करने का सपना देखती हैं। स्मृति की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे खनियांधाना में जश्न का माहौल है और सभी उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE