BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2026, 7:35 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जावद में जनगणना प्रशिक्षण का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सभी जनगणना संबंधी प्रशिक्षण एवं कार्य को गंभीरता से लें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन और पर्यवेक्षण के लिऐ जिले  में प्रथम चरण की जनगणना के लिए प्रशिक्षण कार्यकम दो चरणों में 15 से 17 अप्रेल 2026 एवं 23 से 25 अप्रेल 2026 का आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण सभी तहसील एवं नगरीय मुख्यालयों पर आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को पी.जी कॉलेज जावद में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्‍होने सभी प्रगणक एवं सुपरवाईजर को जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए इस प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करने निर्देश दिये।

कलेक्टर चन्द्रा ने बताया, कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य एकमई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। उससे पूर्व भी सभी नागरिक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से भी 16 से 30 अप्रेल 2026 तक अपनी जनगणना संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखण्ड जनणना अधिकारी जावद प्रीति संघवी एवं जनगणना निदेशालय भोपाल से नियुक्त जिला प्रभारी नीमच संदीप घोरे उपस्थित थे।

अपर कलेक्‍टर बीएस कलेश ने नीमच तहसील भवन एवं पीजी कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस मौके अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखण्ड चार्ज अधिकारी संजीव साहू एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी पराग जैन उपस्थित थे।यह जानकारी जिला योजना अधिकारी डिप्‍टी कलेक्‍टर पराग जैन ने दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE