BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2026, 7:48 pm
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा पहुंचे खोर, आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र और अचलावदा में अमृत सरोवर का किया निरीक्षण, अंकुर उपवन भी देखा, मौका मुआयना कर अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को जावद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत खोर स्थित आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में पंजीकृत बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण कार्य, गर्म पका भोजन, वितरण, शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों के संचालन, बच्चों की उपस्थिति एवं दर्ज बच्चों की संख्या की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे छोटी डाइनिंग टेबल पर नाश्ता करते हुए पाए गए।

कलेक्टर चंद्रा ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण करवाने के निर्देश संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच को दिए। साथ ही केंद्र परिसर में गार्डन विकसित करने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ को दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम पंचायत खोर द्वारा 3 लाख रूपये की लागत से तैयार किए जा रहे, अंकुर उपवन में पौधारोपण कार्य का अवलोकन किया।

कलेक्टर चंद्रा ने ग्राम अचलावदा में पंचायत द्वारा निर्माणाधीन अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर का गहरीकरण करने, तालाब की पाल की ऊंचाई बढ़ाने, पाल की पिचिंग करवाने तथा अमृत सरोवर का सुव्यवस्थित निर्माण करवाने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम प्रीति संघवी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE