नीमच। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवरान, जूना मालाहेड़ा एवं जमुनिया कलां में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध (कब्ज), श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, गैस, अम्लपित्त, सायटिका, हृदय रोग एवं प्रमेह सहित विभिन्न रोगों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गईं। इन शिविरों में कुल 109 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
शिविर में डॉ. तुलसीराम अलावे, डॉ. आबिद खान, डॉ. विमला पाटीदार, हुकुमचंद सूर्यवंशी, यतेन्द्र राजावत, अनवर खान, कंपाउडर भावना बैरागी, विनीत सोनी (दवासाज) एवं ए.एन.एम. रचना चौहान ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।