शहडोल। अनूपपुर की सीमा पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक हाई वोल्टेज टावर के शीर्ष पर चढ़कर घंटों तक हाई-ड्रामा करता रहा, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं, फिलहाल बिजली सप्लाई बंद कर रेस्क्यू की कोशिशें जारी हैं, लेकिन इतनी ऊंचाई पर युवक की हर हरकत खतरे से खाली नहीं है। अब सबकी नजर उसके सुरक्षित नीचे उतरने पर टिकी है।
शहडोल अनूपपुर दोनों जिलों की सीमा पर स्थित ग्राम बटुरा के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन टावर के शीर्ष पर चढ़ गया, भीषण गर्मी में अर्धनग्न अवस्था में टावर पर चढ़े युवक ने घंटों तक हाई-ड्रामा किया, जिसे देखकर आसपास के लोगों की सांसें थम , युवक करीब 132 केवी क्षमता वाली बिजली लाइन के 25 से 35 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गया, इतनी ऊंचाई पर युवक को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
हालांकि बिजली आपूर्ति बंद होने के बावजूद युवक की जान का खतरा बना हुआ है, क्योंकि इतनी ऊंचाई से गिरने की आशंका लगातार बनी रही, मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और सभी की नजरें टावर पर चढ़े युवक पर टिकी रहीं।