मंदसौर। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है।
ममता, पिता रायसिंह डांगी, ने हिंगोरिया बड़ा हाई स्कूल में कक्षा 12वीं में 500 में से 463 अंक प्राप्त किए। वे ग्राम हाथीबोलिया, तहसील मल्हारगढ़, जिला मंदसौर की निवासी हैं।