नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता महा संकल्प अभियान के तहत 10 से 16 अप्रैल 2026 तक स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार, 15 अप्रैल को वार्ड क्रमांक 31 में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर टीआईटी कॉलोनी एवं राजस्व कॉलोनी की महिलाओं ने भूतेश्वर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाई तथा ‘वेस्ट टू वंडर’ आर्ट का प्रदर्शन कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चोपड़ा ने उन महिलाओं का सम्मान किया, जो नियमित रूप से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर कचरा वाहन में डालती हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड की जहीन खान भसीन, निकिता, खुशबू शर्मा, लखन व्यास सहित अन्य सदस्य तथा वार्ड क्रमांक 31 की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।