उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान आज विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में माथा टेकने पहुंचीं। सोनल ने तड़के होने वाली विशेष भस्मारती में शिरकत की और नंदी हॉल से भगवान का आशीर्वाद लिया।
दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकाल के दर्शन हमेशा अलौकिक होते हैं और हर बार पहले से अधिक शांति और भव्यता और दिव्यता का अहसास होता है । अपनी आगामी परियोजनाओं पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वे जल्द ही ‘मिर्जापुर’ और भोपाल में एक नई सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगी।
सोनल चौहान जन्नत, ‘पलटन’, बुड्ढा होगा तेरा बाप’ और प्रभास के साथ आदिपुरुष जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुकी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा के आशीर्वाद से आने वाला साल उनके करियर के लिए बेहद सफल रहेगा।