मंदसौर। पुलिस अधीक्षक के विशेष निर्देश पर थाना यातायात द्वारा शहर में पिछले दो दिनों से पटाखा बुलेट तथा नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
14 व 15 अप्रैल को चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अब तक 35 पटाखा बुलेट एवं नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है तथा कुल 21 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
इस दौरान पटाखा बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेंसर निकलवाकर जब्त किए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी शोर उत्पन्न करने वाले मॉडिफाइड वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
थाना यातायात द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मूल (ओरिजिनल) एसेसरीज का ही उपयोग करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।