देवरी खवासा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरी खवासा के छात्र युवराज, पिता कमल सिंह, ने कक्षा 12वीं में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है।
उच्च अंक प्राप्त करने पर युवराज को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का लाभ मिलेगा। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने परिवार, विद्यालय एवं गांव का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के शिक्षकगण एवं परिजनों ने युवराज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।