BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2026, 12:06 pm
KHABAR : रोजगार सहायकों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, मूलभूत सुविधाओं का शीघ्र समाधान की मांग, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के ग्राम रोजगार सहायकों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर कलेक्टर कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने वेतन भुगतान में हो रही देरी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।


ग्राम रोजगार सहायकों ने बताया कि उन्हें पिछले पांच माह से मनरेगा योजना के अंतर्गत मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो रहा है और बच्चों की स्कूल फीस, दैनिक खर्च तथा वाहन के लिए पेट्रोल तक की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि वे दिन-रात कार्य कर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं, लेकिन समय पर भुगतान नहीं मिलने से गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


ज्ञापन में सहायकों ने यह भी मांग की कि ग्राम पंचायत स्तर पर ऑनलाइन कार्यों को सुचारू रूप से करने के लिए पंचायत द्वारा लैपटॉप एवं मोबाइल उपलब्ध कराया जाए, ताकि कार्य में बाधा न आए और समय पर योजनाओं का संचालन हो सके।


इसके अलावा उन्होंने इंटरनेट रिचार्ज के लिए अन्य जिलों की तरह प्रति माह 1000 रुपये का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग रखी। उनका कहना है कि वर्तमान में स्वयं के खर्च पर इंटरनेट का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।


ग्राम रोजगार सहायकों ने स्थानांतरण नीति को लेकर भी मांग रखी। जिससे वे बेहतर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। रोजगार सहायक विजय साक्य ने बताया की कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी दिनों में आंदोलन भी किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE