शाजापुर। जिले की कालापीपल उपज मंडी में इन दिनों लहसुन की बंपर आवक देखने को मिल रही है। मंडी में भारी मात्रा में उपज पहुंचने के बावजूद किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।
किसानों ने बताया कि इस बार मौसम अनुकूल रहने से लहसुन की फसल अच्छी हुई है और बाजार में भी भाव संतोषजनक मिल रहे हैं, जिससे उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल पा रहा है। मंडी में बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचकर लहसुन की खरीदी कर रहे हैं।
आज के प्रमुख भाव
लहसुनरू लगभग ₹2400 से ₹5000 प्रति क्विंटल (अच्छी गुणवत्ता का उच्च भाव)
प्याजरू ₹200 से ₹500 प्रति क्विंटल
मंडी समिति द्वारा आवक को देखते हुए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे खरीदी-बिक्री प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। किसानों का कहना है कि अच्छी पैदावार और बेहतर दाम मिलने से इस बार उन्हें आर्थिक राहत मिली है।