खरगोन। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में महर्षि वेद व्यास पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 10वीं में राधिका राजेंद्र यादव ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर कसरावद तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इंशिरा मुबारक खान 94 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।
कक्षा 12वीं में निधि अमरसिंह यादव ने बायो संकाय में 93 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया। कृषि संकाय में सुमित पटेल (88 प्रतिशत) और कॉमर्स में वंशिका गजेंद्र सिंह राठौर (76 प्रतिशत) ने टॉप किया। विद्यालय का 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि 67 में से 25 विद्यार्थियों को मेधावी छात्र योजना के तहत लैपटॉप मिलेगा।
संस्था के अकादमिक डायरेक्टर राजेश व्यास ने बताया कि विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन शिक्षकों के समर्पण और छात्रों की मेहनत का परिणाम है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने सफल विद्यार्थियों का सम्मान कर उनकी सफलता का जश्न मनाया।