BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2026, 1:48 pm
KHABAR : जनगणना 2027 कार्य निदेशालय भोपाल के द्वारा तीन चरणों में प्रशिक्षण आयोजित, प्रथम चरण की जनगणना 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

कसरावद। भारत सरकार गृह मंत्रालय दिल्ली के कार्यक्रम अनुसार भारत की जनगणना 2027 को दो चरणों में आयोजित की गई। मध्य प्रदेश जनगणना निदेशालय भोपाल के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश राज्य में प्रथम चरण की जनगणना 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक की अवधि में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का कार्य प्रगणको एवं पर्यवेक्षक के द्वारा संपन्न कराया जाएगा। खरगोन जिले की कसरावद तहसील ग्रामीण एवं नगर परिषद कसरावद में वार्डों की गणना की जावेगी उक्त कार्य के लिए तहसील कसरावद अंतर्गत बनाए गए मकान सूचीकरण के लिए गणना ब्लॉक 481 बनाए गए हैं  एवं 455 कर्मचारियों को प्रगणक के रूप में नियुक्त किए गया है । एवं 77 कर्मचारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किए गया हैं। इसी प्रकार नगर परिषद कसरावद में 15 वार्डों  के लिए 44 गणना ब्लॉक बनाए गए एवं  49 कर्मचारियों को प्रगणक नियुक्त किए गए एवं 08 कर्मचारियों को  पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।


जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल के द्वारा तीन चरणों में प्रशिक्षण आयोजित निर्देश करने के अनुक्रम में तहसील कसरावद के नियुक्त किए गए प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित किया गया है प्रथम चरण का प्रशिक्षण 04 बैंच में आयोजित किया गया है । जिसमें नियुक्त किए गए 200 प्रगणक को फील्ड ट्रेनर्स के द्वारा दिनांक 15/ 04/2026 से 17/04/2026 तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी प्रकार द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिनांक 19/04/2026 से 21/04/2026 तक एवं तृतीय चरण का प्रशिक्षण दिनांक 23/04/2026 से 25/04/2026 तक संपन्न होगा। 


दिनांक15/04/2026 को प्रथम चरण के प्रगणको एवं पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें जिसमें अनुविभागीयअधिकारी एवं अनुभाग जनगणना अधिकारी  सत्येंद्र बेरवा एवं तहसीलदार वह चार्ज अधिकारी  मुकेश मचार एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारी नरेंद्र मुवेल उपस्थित रहे । अनुभाग जानगणना अधिकारी सत्येंद्र बेरवा के द्वारा सभी बैंचो में उपस्थित होकर सभी प्रगणक व पर्यवेक्षक को जनगणना के कार्य के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया एवं उन्हें फील्ड में किस प्रकार समय का उपयोग कर जनगणना कार्य को समय से पूर्व पूर्ण करने पर प्रकाश डाला गया। सभी प्रगणक व पर्यवेक्षक को इस बात से अवगत कराया गया कि निदेशालय के जारी कार्यक्रम की समय अवधि के पहले मकान सूचीकरण का कार्य सुचारू व सही-सही कर लिया जाता है तो ऐसे प्रगणको व पर्यवेक्षकों को भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी खरगोन के द्वारा पुरस्कार किया जाएगा सभी कर्मचारियों को भारत सरकार के जनगणना कार्य को उत्साह व उमंग से करने के लिए कहा गया।


जनगणना का प्रशिक्षण नियुक्त किए गए फील्ड ट्रेनर्स अनिल रघुवंशी, नरेंद्र पाटीदार, यशवंत सिटोले, संजय बडकारे, महेश ठाकुर, अमित दुबे, आकाश नेकीया, बाबूलाल कुशवाह, जितेंद्र गुप्ता, के द्वारा प्रगणक व पर्यवेक्षकों को पीपीटी के माध्यम से बिंदुवार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना प्रशिक्षण प्रभारी विजय कुमार वर्मा व हमीद खान एवं लोकेश मुकाती उपस्थित रहकर प्रशिक्षण आयोजित कराया जा रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE