झाबुआ। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कलेक्टर Dr. Yogesh Tukaram Bharsat ने समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कलेक्टर ने कहा कि यह सफलता उन सभी प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को इस उपलब्धि का आधार बताया।
उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इसी तरह निरंतर परिश्रम और समर्पण से वे आगे भी नए आयाम स्थापित करें।