BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2026, 2:58 pm
KHABAR : नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा, मंदसौर में भव्य सम्मेलन, प्रभारी मंत्री भूरिया ने किया जोरदार संबोधन, पढे़ रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जिले की प्रभारी मंत्री एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। महिलाओं को संसद एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, उपाध्यक्ष मनु प्रिया विनीत यादव, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, पूर्व अध्यक्ष प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, वंदना खंडेलवाल, स्वाति चोपड़ा, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित जिलाधिकारी, बड़ी संख्या में मातृ शक्ति पत्रकार मौजूद थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही, जिससे सम्मेलन का वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बना।


इस अवसर पर प्रभारी मंत्री भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय साबित होगा। इससे महिलाओं को न केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलेगा, बल्कि नीति निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि इस अधिनियम का एकजुटता के साथ समर्थन करें।


उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक संसद में इस विषय पर तीन दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसे सभी नागरिकों को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है और अब समय आ गया है कि उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भी समान भागीदारी दी जाए।


प्रभारी मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया कि इन प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।


उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं अब न केवल स्वयं आय अर्जित कर रही हैं, बल्कि अन्य लोगों को रोजगार भी प्रदान कर रही हैं और विभिन्न उद्योग स्थापित कर रही हैं। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार ने कहा कि “जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है।” उन्होंने इस अधिनियम को महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।


नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह अधिनियम मातृशक्ति को उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करेगा और समाज में उनके सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा।

अंत में प्रभारी मंत्री द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं का मंच से सम्मानित किया एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रेरणादायक कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE