BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2026, 3:03 pm
KHABAR : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य पैदल रैली का हुआ आयोजन, महिलाओं को दिया ये संदेश, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जनजागरूकता एवं समर्थन को लेकर मंदसौर जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज महाराणा प्रताप बस स्टैंड से एक विशाल महिलाओं की पैदल रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यह रैली महाराणा प्रताप बस स्टैंड से प्रारंभ होकर श्री कोल्ड चौराहा होते हुए कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

पूरे मार्ग में महिलाओं ने जोश और उत्साह के साथ “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। रैली के दौरान महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और ऊर्जा ने नारी शक्ति के सशक्त स्वरूप को प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी रैली में सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं पत्रकारगण भी उपस्थित रहे।

यह रैली न केवल नारी शक्ति के प्रति सम्मान और जागरूकता का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE