BREAKING NEWS
शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2026, 3:05 pm
NEWS : जिला स्तरीय जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन, अधिकारी जन समस्याओं का करें त्वरित निराकरण, 65 प्रकरणों की सुनवाई, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार द्वारा संचालित त्रि-स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में किया गया। जनसुनवाई में जिलेभर से बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित होकर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

जिला कलक्टर ने प्रत्येक परिवादी की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

जनसुनवाई के दौरान कुल 65 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक प्रकरण राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इन प्रकरणों में अतिक्रमण हटाने, खेत तक पहुंच मार्ग उपलब्ध कराने, आम रास्ता, पत्थरगड़ी, भूमि विवाद तथा पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त प्रारंभ कराने से जुड़े मामले शामिल रहे। इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पेंशन संबंधी परिवेदनाएं भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुईं।

जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के दौरान ही कई प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर परिवादियों को राहत प्रदान की, वहीं शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान हेतु प्रेषित किया। उन्होंने जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों से आए परिवादियों के मामलों में संबंधित उपखंड अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर हाथों-हाथ समाधान सुनिश्चित किया।

साथ ही, जिला सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन प्रकरणों का व्यक्तिगत रूप से अवलोकन कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, एडीएम (भू.अ.) रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी बीनू देवल सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी जुड़े रहे तथा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित प्रकरणों की जानकारी साझा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE