मंदसौर। मध्य प्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया आज मंदसौर पहुंचीं। उन्होंने महाराणा प्रताप बस स्टैंड से नारी शक्ति वंदन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके पश्चात उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, भाजपा पदाधिकारी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।