गरोठ। उपखंड में संचालित “राहगीर अभियान” के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम सानड़ा में शासकीय रास्तों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गरोठ एसडीएम राहुल चौहान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शासकीय मार्गों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि गरोठ उपखंड की तहसील गरोठ, शामगढ़ एवं भानपुरा के सभी ग्रामों में रास्तों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।