चित्तौड़गढ़। एल. के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, निंबाहेड़ा का कक्षा 10 (AISSE) सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय ने इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया।
कुल 116 विद्यार्थियों में से 103 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 13 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। अधिकांश विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन के साथ उत्तीर्ण होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय की प्राचार्या निधि शर्मा ने बताया कि रोहन दयालवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। भव्यराज सिंह सोलंकी एवं गौरांग पंचोली (94.2%) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मानस्वी जैन (93.4%) तृतीय स्थान पर रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।