नीमच। फायर सर्विस वीक (14 से 20 अप्रैल) के तहत गुरुवार को जिला चिकित्सालय में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। अफीम फैक्ट्री की सीआईएसएफ टीम ने अस्पताल स्टाफ को आग से बचाव एवं नियंत्रण के उपाय सिखाए।
फायर इंस्पेक्टर खुशीराम मीणा के नेतृत्व में टीम ने लगभग 100 कर्मचारियों को आग के प्रकारों एवं उनसे निपटने के तरीके बताए। साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर का लाइव अभ्यास भी कराया गया।
प्रशिक्षण में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में गीले कपड़े या कंबल से ऑक्सीजन रोककर आग बुझाने की विधि भी समझाई गई।
इस दौरान सीआईएसएफ के अखंड प्रताप यादव, आनंद आईआर, राकेश यादव सहित अस्पताल के सहायक प्रबंधक डॉ. जन्मेजय शाक्य एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।