पोलायकला। ग्राम मोरटाकेवड़ी में स्थित खेडापति हनुमान मंदिर परिसर में आज श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच भूमि पूजन एवं ध्वज पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर से जुड़े विभिन्न मांगलिक कार्यों का विधिवत शुभारंभ पंडित दुर्गाप्रसाद शर्मा ने यजमानो के साथ पूजा-अर्चना के पश्चात ध्वज स्थापित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।इस अवसर पर सभी ग्रामीणो ने खेड़ापति सरकार को समिति का अध्यक्ष बनाकर इस पुनित कार्य को संपन्न करने का अह्वान किया गया समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर के विकास, धार्मिक आयोजनों के संचालन एवं क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां खेडा पति सरकार को अध्यक्ष बनाय गया है ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की धार्मिक एकता और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही 10 मई से 16 मई तक होने वाले शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ आयोजन में सभी से एक रूपता के साथ इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।