भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के 35वें कलेक्टर का कार्यभार प्रियंक मिश्रा ने संभाल लिया है।राजधानी की कमान संभालते ही प्रियंक मिश्रा बोले- भोपाल होगी सबसे अच्छी राजधानी। विकसित मध्यप्रदेश में भोपाल की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कहा-विकसित भारत के लिए मध्यप्रदेश की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी सोच के साथ काम करेंगे। पहले भोपाल में बेहतर काम हुआ है। ऐसा ही बेहतर काम करते रहेंगे और भोपाल सबसे अच्छी राजधानी होगी।