खरगोन। सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में जिला स्तरीय पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी कल्याण अग्रवाल, संजय पाटीदार एवं शिवम जायसवाल के आतिथ्य में हुआ, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिलिंद कुमार नागदेवे ने की।
मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों और पालकों को एक ही स्थान पर आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना है। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
सीईओ नागदेवे ने बताया कि यह मेला लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा है। उन्होंने विक्रेताओं को स्टॉल पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करने और उचित मूल्य पर सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कर विधिवत फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।