BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2026, 10:30 am
KHABAR : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाट का कक्षा 10वीं व 12वीं का शानदार परिणाम, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास, प्रियाशी ने इतने अंक अर्जित कर रोशन किया नाम, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर

Share On:-

जाट। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाट का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहा। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कक्षा 12वीं में प्रियाशी राजेश तेली ने 88.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गीतांजलि सुरेश चंद्र धाकड़ ने 85.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पूजा गोपाल गुजर ने 81% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

शासन की स्कूटी योजना के अंतर्गत प्रियाशी तेली एवं मनीष धाकड़ स्कूटी के लिए पात्र घोषित हुए हैं, जिससे विद्यालय में हर्ष का वातावरण है।

वहीं कक्षा 10वीं में भी विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। लोकेश ने 80%, साकरीन ने 78% तथा निलोफ़र एवं रीतिका ने 77.8% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल सूर्यवंशी एवं स्टाफ सदस्य सुरेंद्र कुमार जाट, ओम प्रकाश पटवा, गजेंद्र कुमार सालवी, गिरिजा सोनी, नागेश्वर पाटीदार, मोहनी गहलोत, दयाशंकर कुमावत एवं संजयनाथ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE