BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2026, 10:35 am
KHABAR : कसरावद में नर्मदा पंचक्रोशी यात्रा का भव्य स्वागत, बडी माता मंदिर में भंडारा व रात्रि विश्राम, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। नर्मदा तट से प्रारंभ हुई शक श्री शालीवाहन नर्मदा पंचक्रोशी यात्रा का गुरुवार को नगर स्थित प्राचीन बडी माता मंदिर पहुंची, श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा व गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पूरे नगर में “नर्मदे हर” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।


यात्रा संयोजक राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पंचक्रोशी यात्रा का पहला पड़ाव माकड़खेड़ा स्थित वेदांत विला आश्रम रहा, जहां यात्रियों का स्वागत कर स्वल्पाहार कराया गया। इसके बाद यात्रा कठोरा गांव पहुंची, जहां परम पूज्य संत श्री 1008 श्री नानकदास दास जी महाराज की समाधि के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां माँ नर्मदा परिक्रमा धर्मशाला में यात्रियों का स्वागत कर भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।


दोपहर बाद यात्रा बड़गांव स्थित गुफा आश्रम के लिए रवाना हुई। तपोभूमि स्थल पर देव दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इसके पश्चात शाम करीब 4 बजे यात्रा बड़गांव से कसरावद पहुंची, जहां बडी माता मंदिर में रात्रि विश्राम किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई।


आज सत्तू अमावस्या पर होगा समापन
यात्रा का अंतिम चरण शुक्रवार को कसरावद से नावडाटौडी के लिए रवाना होगा। यहां भगवान शिवजी एवं माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन कर पंचक्रोशी यात्रा का विधिवत समापन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यात्रा की शुरुआत भी इसी स्थल से हुई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE