नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण की पहल के अंतर्गत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नगर परिषद कुकड़ेश्वर द्वारा बुधवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार, अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पटवा एवं पार्षदगणों ने शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित बावड़ी की साफ-सफाई की। इस दौरान नाला-नालियों की भी सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।