मंदसौर। जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित ने जनगणना प्रक्रिया में डिजिटल भागीदारी को बढ़ावा देते हुए स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना जनगणना फॉर्म भरकर एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने नागरिकों को “स्व-गणना” (Self Enumeration) सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि नागरिक https://se.census.gov.in/
लिंक के माध्यम से घर बैठे आसानी से अपना जनगणना फॉर्म भर सकते हैं। इससे फील्ड कर्मियों पर निर्भरता कम होगी और प्रक्रिया अधिक तेज एवं सुविधाजनक बनेगी।
स्व-गणना की यह सुविधा जनगणना को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी जानकारी स्वयं सुरक्षित रूप से दर्ज कर सकते हैं, जिससे डेटा की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है।
राजेश दीक्षित ने नागरिकों से अपील की है कि वे तकनीक का उपयोग करते हुए इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें और समय रहते अपना फॉर्म भरें, ताकि जनगणना कार्य को सफल और सटीक बनाया जा सके।