BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2026, 3:12 pm
KHABAR : एलपीजी की किल्लत, सड़क पर गैस सिलेंडर रख रोका मंत्री का रास्ता, गाड़ी से नहीं उतरी राधा सिंह, पढे़ खबर

Share On:-

सीधी। शासन-प्रशासन के लाखे दावे के विपरीत प्रदेश के कई जिलों में गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। इसी कड़ी में पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री के सीधी पहुंचने पर महिलाओं ने सड़क पर गैस सिलेंडर रख विरोध जताया। गुस्साए महिलाओं ने मंत्री का रास्ता रोक दिया।


नारी शक्ति वंदन रैली में शामिल होने सीधी पहुंची
दरअसल नारी शक्ति वंदन रैली में शामिल होने राज्य मंत्री राधा सिंह सीधी पहुंची थीं। पूजा पार्क से सम्राट चौक होते हुए सराफा बाजार से गांधी चौक तक पैदल चल सैकड़ों महिलाओं के साथ नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति के नारे लगाए। मंत्री ने विरोध प्रदर्शन पर कहा कि- कहीं किल्लत नहीं है। लोग जानबूझकर सड़क पर बैठे थे। कहा देश में महिला आरक्षण लागू होने जा रहा है इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई देती हूं।


सिलेंडर की किल्लत से महिलाएं परेशान
बता दें कि बीजेपी देश में जगह जगह अब नारी शक्ति वंदन का आह्वान कर महिलाओं के साथ सड़क पर उतर रही है। वहीं दूसरी तरह सिलेंडर की किल्लत से परेशान लोग भी सड़क पर टंकी रख विरोध कर रहे है। इसी कड़ी में राज्य मंत्री राधा सिंह का काफिला सीधी पहुंचा था। पढ़ैनिया गैस एजेंसी के पास लोगों ने सिलेंडर सड़क पर रख उनका रास्ता रोक दिया। हालांकि मंत्री गाड़ी से नीचे नहीं उतरी। कुछ ही मिनटों में लोग सिलेंडर की गाड़ी देख सड़क से टंकी हटाकर भागना शुरू कर दिए।


बुक करने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर
महिलाओं की मानें तो सिलेंडर की बहुत समस्या है। कुछ ने नहीं कहा इंडेन का कनेक्शन लिया है मिल गया है। वहीं प्रताप गैस एजेंसी में सिलेंडर मिलने में बहुत समय लग रहा है। बुक करने के बाद में सिलेंडर नहीं मिल रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE