BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2026, 4:56 pm
KHABAR : 21 से 25 अप्रैल तक पंचायतों में जल चौपाल, नीमच, मनासा व जावद में नोडल अधिकारी नियुक्त, तैयारियां हुई पूरी, हर बूंद बचाने का संकल्प, जनभागीदारी से चल रहा अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 21 से 25 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों में जल चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक “जल की हर एक बूंद होगी संरक्षित- जनभागीदारी से जल संचय” थीम पर संचालित किया जा रहा है।

जल चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, संचयन, जल संरचनाओं की साफ-सफाई, प्लास्टिक कचरा निष्पादन एवं जल प्रबंधन से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अमले की सहभागिता से ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्राम सभाएं भी आयोजित होंगी।

आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों के उपयंत्री, पीसीओ एवं एडीईओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो प्रत्येक माह के द्वितीय शुक्रवार को आवंटित पंचायतों का भ्रमण करेंगे। जनपद क्षेत्र नीमच में 68, मनासा में 102 एवं जावद में 73 नोडल अधिकारियों को जल चौपाल के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE