BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2026, 5:37 pm
KHABAR : कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता, व्यवस्था नहीं सुधरने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल एम्स के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता एम्स के बाहर चूहे पकड़ने के लिए पिंजरा और कॉकरोच मारने के लिए कीटनाशक लेकर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और एम्स प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए।


अस्पताल में चूहे और कॉकरोच घूम रहे
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश के सबसे बड़े अस्पतालों में शुमार एम्स अस्पताल में चूहे और कॉकरोच घूम रहे हैं। यह मरीजों की सुरक्षा के साथ पूरी तरीके से खिलवाड़ है। इस पर तत्काल अंकुश लगना चाहिए। आज वह लोग सांकेतिक तौर पर यह पिंजरा और कीटनाशक देने आए हैं, यदि जल्द व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी।


वीडियो आया था सामने
बता दें कि पिछले दिनों एम्स अस्पताल में चूहों और कॉकरोच के वार्ड में घूमने की वीडियो सामने आया था। वीडियो सामने आने के बाद से मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे थे। इसके पहले जबलपुर और इंदौर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में चूहे के मामले सामने आ चुके थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE