नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के द्वितीय चरण में ग्राम स्तर पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जन अभियान परिषद विकासखंड नीमच की नवांकुर संस्था जय श्री आरोग्य जनकल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भरभड़िया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कलश यात्रा के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया तथा ग्रामीणों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात तालाब घाट पर जल स्त्रोत पूजन किया गया।
कार्यक्रम में संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, सरपंच संगीता पाटीदार, जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर एवं सत्यनारायण पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पूजन के बाद तालाब के दो घाटों पर सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया और घाटों की सफाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।