BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2026, 7:01 pm
KHABAR : जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी, ऑनलाइन प्रक्रिया को बताया सुरक्षित व सरल, कलेक्टर अदिती गर्ग ने की आमजन से अपील, बोली- स्व-गणना पोर्टल पर नागरिक स्वयं दर्ज करें जानकारी, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने जिले के सभी नागरिकों से जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी करते हुए स्व-गणना (Self Enumeration) पोर्टल पर अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया यह पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित, सरल एवं गोपनीय है, जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में नागरिकों की निजता का विशेष ध्यान रखा गया है।

कलेक्टर ने कहा कि स्व-गणना पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने से जनगणना कार्य अधिक सटीक एवं सुगम होगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों में सहायता हेतु कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं, जहां नागरिक किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने नागरिकों से शीघ्र पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी जानकारी दर्ज करने की अपील की, ताकि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in
 पर हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें सरल चरणों के माध्यम से परिवार की जानकारी दर्ज की जा सकती है। प्रक्रिया पूर्ण होने पर 11-अंकीय एसई आईडी प्राप्त होती है, जिसका उपयोग प्रगणक द्वारा सत्यापन के समय किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE