नीमच। शासकीय आयुर्वेद औषधालय बघाना द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 95, वार्ड 38 बघाना में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित आहार, सुपोषण, स्वच्छता के महत्व, तथा जन्म से 2 वर्ष तक के बच्चों के समुचित पोषण के साथ-साथ मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव मुक्ति एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया गया।
शिविर में कुल 42 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. पंकज कुमार पाटीदार, कस्तूर मालविया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहीं।