नीमच। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के निर्देशों के पालन में जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में यात्री बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आरटीओ ने बस संचालकों को निर्देश दिए कि सभी वाहनों के परमिट, फिटनेस सहित आवश्यक दस्तावेज पूर्ण एवं अद्यतन रखें। उन्होंने कहा कि बसों का संचालन केवल निर्धारित बस स्टॉप से ही किया जाए तथा अन्य स्थानों पर यात्रियों को न तो उतारा जाए और न ही चढ़ाया जाए।
उन्होंने फव्वारा चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास अनावश्यक रूप से बसें खड़ी नहीं करने के निर्देश भी दिए। साथ ही दिव्यांगजनों को टिकट किराए में 50 प्रतिशत छूट सुनिश्चित रूप से देने के निर्देश भी दिए गए।