BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2026, 7:44 pm
NEWS : जनगणना 2027- फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन, जिले में कुल 60 फील्ड ट्रेनर्स को दो बैचों में विभाजित कर दिया प्रशिक्षण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच की तीन दिवसीय सघन प्रशिक्षण कार्यशाला का आज पंचायत समिति सभागार, चित्तौड़गढ़ में विधिवत समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें जिले के चयनित फील्ड ट्रेनर्स को व्यापक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिले में कुल 60 फील्ड ट्रेनर्स को दो बैचों में विभाजित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिनमें प्रत्येक बैच में 30-30 प्रशिक्षार्थी शामिल हैं। प्रथम बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ, जबकि द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आगामी चरण में आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर्स श्री राजकुमार शर्मा एवं श्रीमती अपेक्षा जैन ने फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में प्रतिभागियों को जनगणना अधिनियम, नियमावलियों एवं प्रक्रिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही मकानों की सूचीकरण प्रक्रिया, गणना प्रपत्रों को सही ढंग से भरने की विधि, तकनीकी एवं डिजिटल उपकरणों (मोबाइल एप एवं पोर्टल) के उपयोग तथा फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान के बारे में विस्तार से समझाया गया।
द्वितीय दिवस पर प्रतिभागियों को जनगणना के CMMS पोर्टल एवं HLO एप से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। HLO एप में शामिल प्रश्नावली, डेटा एंट्री प्रक्रिया एवं त्रुटिरहित सूचना संकलन के तरीकों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर फील्ड ट्रेनर्स को क्षेत्र में ले जाकर HLO एप के माध्यम से प्रायोगिक प्रशिक्षण कराया गया, जिससे उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ।

समापन अवसर पर उप जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती शबनम खोरवाल ने सभी प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं। उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनर्स से इस राष्ट्रीय महाभियान में पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य से जुड़े जिले के सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE