चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की मांग पर बजट घोषणा में भदेसर क्षेत्र के लिए राजकीय महाविद्यालय स्वीकृत किया गया था। भवन निर्माण हेतु लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
शुक्रवार को विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, भदेसर मंडल अध्यक्ष हीरालाल रायका, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य, पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह, बगदीराम रेबारी, अजयपाल सिंह, गोपाल सिंह, महावीर खटोड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।