नीमच। नगर पालिका नीमच द्वारा महिला थाना के सामने गांधी कॉलोनी क्षेत्र में सड़क तक सामान फैलाकर अतिक्रमण करने पर सांवरिया फर्नीचर के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के निर्देश पर 5000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टॉक ने बताया कि दुकान संचालक द्वारा बार-बार समझाइश और नोटिस देने के बावजूद सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए स्वच्छता निरीक्षक गोपाल नरवाले को मौके पर भेजा गया।
निरीक्षक ने मौके पर चालान बनाते हुए 5000 रुपये का जुर्माना वसूल किया तथा सड़क पर रखा सामान हटवाया। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर दुकान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।