मुरैना। दाऊजी गार्डन में डॉ. भीम राव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुलदीप सिकरवार एवं उनके साथियों द्वारा द्वितीय सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद कर समानता, शिक्षा और एकता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।