नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की जल प्रदाय शाखा के केमिस्ट सुरेश पंवार द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि हिंगोरिया फिल्टर प्लांट पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है।
इसी कारण 20 अप्रैल 2026 को नीमच शहर में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को होने वाली जल सप्लाई अब 21 अप्रैल को की जाएगी, 21 अप्रैल की सप्लाई 22 अप्रैल को तथा 22 अप्रैल की सप्लाई 23 अप्रैल को दी जाएगी।
इस प्रकार जल वितरण व्यवस्था एक-एक दिन आगे बढ़ाई जाएगी। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।