खरगोन। जिले के भीकनगांव नगर परिषद में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप राजस्व अधिकारी मयंक जैन को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 6 निवासी सिराज (कालू) पिता मकसूद पठान, जो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी है, उसकी दूसरी किस्त जारी करने के लिए आरोपी अधिकारी द्वारा ₹15,000 की रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। फिलहाल कार्रवाई जारी है।