मनासा। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2025दृ26 की बोर्ड परीक्षा में सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनासा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय ने कक्षा 10वीं में 99 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यार्थियों की इस सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।
इस अवसर पर मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने विद्यालय परिवार, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उत्कृष्ट परिणाम शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रयासों का प्रतीक हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने भी आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।