गरोठ। उपखंड गरोठ के अंतर्गत शामगढ़ तहसील के ग्राम बनी में राहगीर अभियान के सातवें चरण में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
इस दौरान शासकीय एवं निजी भूमि से होकर गुजरने वाले सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमण को किसानों की उपस्थिति में हल्का पटवारी द्वारा हटाया गया। कार्रवाई का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के मार्गों को सुगम और अतिक्रमण मुक्त बनाना है, ताकि आमजन एवं किसानों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी प्रशासन का सहयोग किया। प्रशासन ने बताया कि राहगीर अभियान के तहत उपखंड गरोठ के अन्य गांवों में भी इसी प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।