BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2026, 1:58 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर्स को समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन, पेयजल व्यवस्था सहित विभिन्न योजनाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की सभी कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। 

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन, स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी, संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण, ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल संकट के समाधान, बाल विवाह रोकथाम अभियान, संदीपनी विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षा सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजौरा, अनुपम राजन, संजय शुक्ल, संजय दुबे सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। नीमच के एन.आई.सी. कक्ष में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अमन वैष्णव, एडीएम बी.एस. कलेश, परियोजना अधिकारी शहरी विकास पराग जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE