मनासा। गांव कुण्डलिया निवासी स्वर्गीय तुलसीबाई गुर्जर की तेरहवीं (मोसर) के अवसर पर उनके सुपुत्र ईश्वर गुर्जर एवं देवराम गुर्जर ने समाज सेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने मनासा गुर्जर समाज छात्रावास के नवीन भवन निर्माण के लिए ₹2100 (इक्कीस सौ रुपये) की पुण्य राशि दान स्वरूप भेंट की।
इस मौके पर उपस्थित समाजजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया। वरिष्ठजनों ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से समाज के विकास कार्यों को गति मिलती है और युवा पीढ़ी को सेवा एवं सहयोग की भावना की प्रेरणा मिलती है।
मनासा गुर्जर समाज ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग स्वर्गीय तुलसीबाई गुर्जर की पुण्य स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की गई।