रतलाम। जिले के जावरा में प्रशासनिक बदलाव के तहत तहसीलदार पारस वैश का स्थानांतरण कर उन्हें सैलाना अनुविभाग क्षेत्र में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनके स्थान पर अब सहदेव मौरे ने नए तहसीलदार के रूप में जावरा में पदभार ग्रहण कर लिया है। मौरे धार जिले से स्थानांतरित होकर आए हैं और उन्होंने शुक्रवार को जावरा कार्यालय पहुंचकर विधिवत ज्वाइनिंग की।
इससे पहले तहसीलदार पारस वैश को उनके नए कार्यक्षेत्र के लिए रिलीव कर दिया गया। कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था में यह फेरबदल शुक्रवार सुबह किया गया था, जिसके बाद शाम तक दोनों अधिकारियों ने अपनी-अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली।
ज्वाइनिंग के बाद नवागत तहसीलदार सहदेव मौरे ने कार्यालय में लंबित प्रकरणों और क्षेत्रीय कार्यों की जानकारी ली। नायब तहसीलदार वैभव जैन सहित स्टाफ ने उनका स्वागत किया।
तहसीलदार मौरे ने बताया कि सैटेलाइट रिपोर्ट के आधार पर खेतों में गेहूं फसल की बुवाई का सत्यापन जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि किसानों को समर्थन मूल्य केंद्रों पर समय पर गेहूं बेचने में कोई परेशानी न हो।